सीधी में देवी मंदिर के बाहर मारपीट: महिलाओं और युवकों ने मिलकर दो लड़कों पीटा, VIDEO आया सामने – Sidhi News

सीधी में देवी मंदिर के बाहर मारपीट:  महिलाओं और युवकों ने मिलकर दो लड़कों पीटा, VIDEO आया सामने – Sidhi News




सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा में एक दिन पहले अचानक माहौल बिगड़ गया। देवी मंदिर परिसर के बाहर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। इस मारपीट का वीडियो शनिवार को सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब लोग मंदिर में दर्शन करके बाहर निकल रहे थे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिलाएं और युवक मिलकर दो लड़कों की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान लात-घूंसों के साथ-साथ लाठी-डंडों का भी जमकर इस्तेमाल किया गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया है। स्थानीय निवासी अमर सिंह ने बताया कि विवाद इतना अचानक बढ़ा कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। मारपीट के बाद ऑटो में बैठकर फरार हुए आरोपी घटना के बाद आरोपी मौके से ऑटो में सवार होकर भाग निकले। मारपीट के दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, ताकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।



Source link