पैसा ही सब कुछ नहीं… जोस बटलर ने बताया वर्क-लाइफ बैलेंस मंत्र

पैसा ही सब कुछ नहीं… जोस बटलर ने बताया वर्क-लाइफ बैलेंस मंत्र


होमखेलक्रिकेट

पैसा ही सब कुछ नहीं… जोस बटलर ने बताया वर्क-लाइफ बैलेंस मंत्र

Last Updated:

Jos Buttler statement work life balance: इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि उन्होंने अपने वर्क लाइफ को बैलेंस करने के लिए कई बार फ्रेंचाइजी लीग को मना किया है. बटलर फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. बटलर गुजरात टाइटंस के लिए मैदान पर उतरेंगे. ये उनका लगातार दूसरा सीजन है.

Zoom

जोस बटलर ने बताया वर्क लाइफ बैलेंस करने का तरीका

नई दिल्ली: लीग क्रिकेट के इस दौर में खिलाड़ियों को अपना वर्कलोड मैनेज करना मुश्किल हो गया है. नेशनल ड्यूटी के साथ-साथ दुनियाभर के टॉप क्रिकेट अलग-अलग टी20 लीग में भी खेलते हैं. ऐसे में कई बार उनके लिए देश और फ्रेंचाइजी को चुनने की दुविधा हो जाती है. इसी को लेकर इंग्लैंड स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है.

बटलर का है कि उन्होंने काम और निजी जिंदगी में संतुलन बनाए रखने के लिए कभी कभी कुछ टी20 फ्रेंचाइजी लीग की पेशकश को ठुकराया भी है. बटलर सितंबर में 36 साल के हो जाएंगे लेकिन वह अब भी इंग्लैंड के लिए सफेद गेंद की जिम्मेदारी उठा रहे हैं और साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लगातार 11वें सत्र में लोकप्रिय टी20 बल्लेबाज के तौर पर भी खेल रहे हैं.

गुजरात के लिए बटलर का है लगातार दूसरा सीजन

गुजरात टाइटंस के साथ उनका यह दूसरा सत्र होगा. तो क्या वह ऐसे मोड़ पर आ गए हैं जहां उन्हें फ्रेंचाइजी और देश में से किसी एक को चुनना पड़ सकता है? इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं जहां खेल रहा हूं, वहीं पर अपना पूरा ध्यान लगा रहा हूं. मेरे सामने जो है, उसे देखता हूं और उसी के हिसाब से खेलता हूं. ’’

बटलर ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के पहले मैच से पहले पीटीआई के साथ एक खास बातचीत में कहा, ‘‘निश्चित रूप से अभी आईपीएल ही सबसे अहम है. ’’ उनका मानना है कि प्राथमिकता को देखते हुए सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘कुछ समय बाद, आप पीछे मुड़कर देखते हैं और सोचते हैं कि मैं अपने करियर में किस मोड़ पर हूं? मेरे लिए क्या जरूरी है? ’’

सिर्फ वनडे और टी20 में खेल रहे हैं बटलर

बटलर ने कहा, ‘‘मैं इंग्लैंड के लिए सिर्फ सफेद गेंद का क्रिकेट खेलता हूं. इसलिए मुझे लगता है कि अब मेरे पास एक ऐसा कैलेंडर है जिसे मैं काफी अच्छे से संभाल सकता हूं. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘फ्रेंचाइजी से जुड़े कामों के साथ-साथ कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें मैंने घर पर समय बिताने के लिए ठुकरा दिया है क्योंकि यह मेरे लिए बहुत जरूरी है. ’’

टी20 विश्व कप जीतने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे अपनी ऊर्जा और रिश्तों को बनाए रखने की जरूरत है.’’ अभी बहुत सारी टी20 लीग चल रही हैं और बटलर का मानना ​​है कि ‘‘जिम्मेदारी खिलाड़ियों पर भी है कि वे इतने अनुशासित हों कि कभी-कभी किसी चीज के लिए मना भी कर सकें. ’’



Source link