एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे कब जारी होंगे? सिर्फ इस वेबसाइट पर मिलेगी मार्कशीट

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे कब जारी होंगे? सिर्फ इस वेबसाइट पर मिलेगी मार्कशीट


नई दिल्ली (MP Board Result 2026). मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं. अब लाखों स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डेट पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. साल 2026 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित की गईं, जिसमें प्रदेश भर के सरकारी और निजी स्कूलों के स्टूडेंट्स शामिल हुए. एमपी बोर्ड ने इस बार कड़े सुरक्षा इंतजामों और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के साथ परीक्षाओं का संचालन किया है.

एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 खत्म होने के बाद अब कॉपियां चेक की जा रही हैं. मध्य प्रदेश बोर्ड की कोशिश है कि इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे पिछले सालों की तुलना में थोड़ा पहले जारी कर दिए जाएं, जिससे स्टूडेंट्स आगे की क्लासेस और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय पर तैयारी शुरू कर सकें. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर अपलोड किया जाएगा.

एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 से जुड़े आंकड़े

साल 2026 में एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं थीं. वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुईं.

कुल परीक्षार्थी: इस साल लगभग 15 से 16 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.

10वीं के परीक्षार्थी: करीब 8 से 9 लाख.

12वीं के परीक्षार्थी: लगभग 7 लाख (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम मिलाकर).

एमपी बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा?

मूल्यांकन प्रक्रिया की स्पीड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 अप्रैल के पहले या दूसरे हफ्ते में घोषित किया जा सकता है. हालांकि, आधिकारिक तारीख का ऐलान एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने से एक दिन पहले दिया जाएगा.

पिछले 5 सालों में एमपी बोर्ड रिजल्ट कब जारी हुए?

पिछले कुछ सालों का डेटा देखें तो एमपी बोर्ड ने अप्रैल और मई के बीच नतीजे जारी किए हैं:

साल एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की तारीख
2025 06 मई
2024 24 अप्रैल
2023 25 मई
2022 29 अप्रैल
2021 14 जुलाई (कोरोना के कारण देरी)

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कहां चेक करें?

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उसे नीचे लिखी वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं:

  1. mpresults.nic.in
  2. mpbse.nic.in
  3. mpbse.mponline.gov.in

एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उसे नीचे लिखे स्टेप्स से चेक किया जा सकेगा-

  • मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • MPBSE – HSC (Class 10th) Result 2026 या HSSC (Class 12th) Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर एंटर करें.
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही एमपी बोर्ड मार्कशीट स्क्रीन पर होगी.
  • फ्यूचर रेफरेंस के लिए इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें.



Source link