भास्कर संवाददाता|अशोकनगर यादव कॉलोनी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पुजारी किशन लाल मिश्रा के सानिध्य में आयोजित वासंतिक नवरात्रि महोत्सव और दुर्गा सप्तशती पाठ का शनिवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। 19 मार्च से जारी इस अनुष्ठान के अंतिम दिन पुष्य नक्षत्र और रवि योग के विशेष संयोग में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। शनिवार सुबह मंदिर परिसर में श्रद्धा के साथ जवा विसर्जन किया गया। इसके पश्चात कन्या पूजन और ब्राह्मण भोज का आयोजन हुआ। मंदिर समिति द्वारा कन्याओं को फल, वस्त्र और आभूषण भेंट कर उनका विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर महेंद्र शर्मा ने हारमोनियम पर मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। महिलाओं ने भी भजन गाकर आनंद उत्सव मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की और सुख-समृद्धि की कामना की।
Source link