MP Weather Today: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच नया खेल शुरू होने वाला है. अगर आप चिलचिलाती धूप से परेशान हैं, तो खबर आपके लिए राहत भी है और आफत भी. दरअसल ,मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज रविवार से प्रदेश में ‘वेस्टर्न डिस्टरबेंस’ और ‘ट्रफ लाइन’ का डबल अटैक होने जा रहा है. जिसके चलते अगले 4 दिनों तक एमपी के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और आंधी-बारिश का दौर चलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 30 और 31 मार्च को यह सिस्टम अपनी ‘पीक’ पर होगा. जिसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर और चंबल संभाग में देखने को मिलेगा. जहां ओले गिरने की भी आशंका है.
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मौसमी सिस्टम एक्टिव हो चुका है, जो अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. जबकि अगले 24 घंटों के भीतर ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में तेज बारिश का अलर्ट है. इतना ही नहीं, धूल भरी आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती हैं. लिहाजा भोपाल, इंदौर, सागर और रीवा संभाग के अधिकांश हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने के आसार हैं. 1 अप्रैल से हालांकि सिस्टम थोड़ा कमजोर पड़ेगा, लेकिन तब भी 20 से ज्यादा जिलों में बारिश की फुहारें पड़ती रहेंगी.
गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत, गिरेगा पारा
इस बेमौसम बारिश और आंधी का सीधा असर तापमान पर पड़ेगा. नर्मदापुरम और खंडवा 38.5 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म जिले बने हुए हैं, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी. यानी लू के थपेड़ों से जूझ रहे एमपी के लोगों को फिलहाल गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है.
अगले 3 दिनों में इन जिलों में बारिश के आसार
29 मार्च: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर.
30 मार्च: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सतना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सागर, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर.
31 मार्च: भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली.
इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान
भोपाल में 36.2°C
इंदौर में 36.5°C
जबलपुर में 37.1°C
ग्वालियर में 35.3°C
उज्जैन में 36.5°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल में 19.6°C
इंदौर में 19.2°C
जबलपुर में 20.2°C
ग्वालियर में 20.1°C
उज्जैन में 19.0°C