मुरैना में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत सिहोनिया थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थर से भरा अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। पुलिस ने चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जब्त ट्रैक्टर और पत्थर की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के तहत पुलिस ने रुआरिया मोड़ के पास चेकिंग प्वाइंट लगाया था। ड्यूटी के दौरान एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर आता दिखाई दिया, जिस पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। शक के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर को रुकवाया और ट्रॉली में भरे पत्थरों के दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। पत्थर चोरी का केस दर्ज, चालक गिरफ्तार
दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पत्थर चोरी का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसमें भरे पत्थरों को जब्त कर लिया गया। थाना प्रभारी एसआई अतुल सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध खनन और पत्थर-रेत के परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग को दी सूचना
पुलिस ने इस मामले की जानकारी खनिज विभाग को भी दे दी है, ताकि आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
Source link