एक थ्रो से टूटी बेन स्टोक्स के गाल की हड्डी, अगले दो महीने की हुई छुट्टी

एक थ्रो से टूटी बेन स्टोक्स के गाल की हड्डी, अगले दो महीने की हुई छुट्टी


होमखेलक्रिकेट

एक थ्रो से टूटी बेन स्टोक्स के गाल की हड्डी, अगले दो महीने की हुई छुट्टी

Last Updated:

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स अगले कुछ महीने मैदान से दूर रहेंगे. डरहम के मुख्य कोच रयान कैंपबेल ने कहा, “यह घटना बहुत भयानक हो सकती थी. जितना आप सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा बुरा हो सकता था. अगर गेंद कुछ सेंटीमीटर अलग दिशा में लगती और उनकी आंख पर लग जाती.

Zoom

एक थ्रो से टूटी बेन स्टोक्स के गाल की हड्डी, अगले दो महीने की हुई छुट्टी

नई दिल्ली. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को बड़ा झटका लगा है. अगले दो महीने तक उनके मैदान पर लौटने की उम्मीद खत्म हो गई है. बेन स्टोक्स को टूटी हुई गाल की हड्डी के कारण मई 2026 तक मैदान से बाहर रहना पड़ेगा. फरवरी में उनकी सर्जरी हुई थी इसकी वजह से डरहम के लिए काउंटी सीजन के पहले महीने में वो मैच खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. डरहम अकादमी में बेन स्टोक्स को एक खिलाड़ी ने नेट्स में गेंद उनके चेहरे पर मार दी थी.

यह भी ध्यान देने वाली बात है कि स्टोक्स इंग्लैंड लायंस की कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे. जब पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ यूएई में व्हाइट-बॉल सीरीज खेली गई थी. उन्हें अभी तक खेलने के लिए फिटनेस टेस्ट पास नहीं हुआ है. स्टोक्स डरहम के लिए अगले हफ्ते केंट के खिलाफ सीजन ओपनर में खेलने वाले थे. टीम के मुख्य कोच ने बताया था कि स्टोक्स शायद 8 मई से वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ पांचवें मैच से पहले नहीं खेल पाएंगे.

रयान कैंपबेल ने स्टोक्स की चोट की गंभीरता बताई

डरहम के मुख्य कोच रयान कैंपबेल ने स्टोक्स की चोट के बारे में बात करते हुए बताया कि यह घटना इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के लिए बहुत भयानक हो सकती थी. कैंपबेल ने ESPNcricinfo से बातचीत में कहा, “यह घटना बहुत भयानक हो सकती थी. जितना आप सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा बुरा हो सकता था. अगर गेंद कुछ सेंटीमीटर अलग दिशा में लगती और उनकी आंख पर लग जाती, तो नतीजा कुछ और होता. गेंद बहुत तेज मारी गई थी. हम बस खुश हैं कि वह इससे बच गए,”

दिलचस्प बात यह है कि स्टोक्स ने जनवरी 2025 में एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट में ग्रोइन इंजरी के बाद से कोई प्रतिस्पर्धात्मक मैच नहीं खेला है. इसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की टीम को 4-1 से हराया था. अब गाल की हड्डी की चोट के बाद, वह मई में डरहम के लिए सिर्फ दो मैच खेल सकते हैं. उसके बाद इंग्लैंड के लिए जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में उतरेंगे.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link