महाकाल भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री रूपाली गांगुली: दर्शन के बाद बोलीं- हर सफलता बाबा महाकाल की कृपा – Ujjain News

महाकाल भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री रूपाली गांगुली:  दर्शन के बाद बोलीं- हर सफलता बाबा महाकाल की कृपा – Ujjain News




उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रविवार सुबह टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने अभिनेत्री का स्वागत और सम्मान किया। लाल साड़ी में पहुंचीं रूपाली गांगुली पूरी तरह भक्ति में लीन दिखाई दीं और उन्होंने बाबा महाकाल के समक्ष हाथ जोड़कर नमन किया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा, “मैं आज जो भी हूं, बाबा महाकाल की कृपा से हूं। जब भी मन विचलित होता है, मैं यहां आ जाती हूं। भस्म आरती का अनुभव अद्भुत होता है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।” उन्होंने श्रद्धालुओं से भी महाकाल के दरबार में आने का आग्रह किया। महाकाल दर्शन के बाद आया अनुपमा के लिए कॉल रूपाली गांगुली इससे पहले भी वे कई बार उज्जैन आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि साल 2020 में पहली बार महाकाल दर्शन के दौरान ही उन्हें उनके चर्चित टीवी शो ‘अनुपमा’ के लिए कॉल आया था, जिसे वह बाबा का आशीर्वाद मानती हैं। उन्होंने बताया कि वह हर दो महीने में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने की कोशिश करती हैं। इससे पहले जनवरी 2024 और 2025 में भी वह उज्जैन पहुंच चुकी हैं। कोलकाता में हुआ था जन्म कोलकाता में जन्मीं रूपाली गांगुली ने बचपन से ही अभिनय शुरू कर दिया था। उनके पिता अनिल गांगुली हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक रहे हैं। रूपाली को असली पहचान टीवी शो ‘अनुपमा’ से मिली, वहीं ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में निभाया गया उनका ‘मोनिशा’ का किरदार भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।



Source link