रांझी पुलिस ने दो आरोपियों को चाकू समेत गिरफ्तार किया: विशेष अभियान में हुई कार्रवाई, ऑनलाइन खरीद की जांच जारी – Jabalpur News

रांझी पुलिस ने दो आरोपियों को चाकू समेत गिरफ्तार किया:  विशेष अभियान में हुई कार्रवाई, ऑनलाइन खरीद की जांच जारी – Jabalpur News




जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में चाकू लेकर घूमने वाले संदिग्धों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई। थाना प्रभारी उमेश गोहलानी के अनुसार वाहन एस्टेट के खंडहरनुमा इलाके में दबिश देकर कार्तिक वंशकार और गणेश वंशकार को पकड़ा गया। दोनों के पास से 5-6 बटनदार चाइना चाकू बरामद किए गए। झंडा चौक में दहशत फैलाने की सूचना पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी झंडा चौक क्षेत्र में चाकू लेकर घूमकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मढ़ाई क्षेत्र से तीसरा आरोपी गिरफ्तार इसी कार्रवाई के तहत पुलिस ने अप्पू उर्फ गीता बंध को मढ़ाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके पास से भी एक बटनदार चाइना चाकू जब्त किया गया है। जनवरी से अब तक 6 आरोपी पकड़े गए पुलिस के अनुसार रांझी थाना क्षेत्र में जनवरी से अब तक ऐसे करीब 6 आरोपियों को चाइना चाकू के साथ पकड़ा जा चुका है। सभी के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि अधिकांश आरोपी ये चाकू ऑनलाइन माध्यम से मंगाते थे। पुलिस इस नेटवर्क की जांच कर रही है।



Source link