Last Updated:
Hardik Pandya Conceded 26 runs in over mi vs kkr: पारी के चौथा ओवर लेकर आए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने 26 रन लुटाए दिए. अजिंक्य रहाणे ने दो छक्कों के साथ ओवर की शुरुआत की. इसके बाद फिन एलन ने तीन चौके लगाते हुए ओवर की समाप्ति की. हार्दिक के इस ओवर में एक वाइड गेंद और एक सिंगल भी शामिल रहा. खराब ओवर फेंकने के बाद हार्दिक निराश नजर आए.
एलन-रहाणे ने हार्दिक पंड्या के ओवर में कूटे 26 रन.
नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मुकाबला खेला. मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. टीम को जिस दमदार शुरुआत की उम्मीद थी, वैसी नहीं मिल सकी. हार्दिक ने ट्रेंट बोल्ट को नई गेंद देकर पारी की शुरुआती कराई और दूसरे छोर से खुद गेंदबाजी का जिम्मा संभाला. हार्दिक ने अपना पहला ओवर तो अच्छा फेंका, जिसमें सिर्फ चार रन ही गए, लेकिन पारी का चौथा और अपना दूसरा ओवर लेकर आए इस भारतीय ऑलराउंडर ने 26 रन लुटा दिए. केकेआर के ओपनर बल्लेबाज फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने इस ओवर में चौके-छक्के बरसाते हुए 5 बाउंड्री जड़ दीं. अपनी इस खराब गेंदबाजी के बाद हार्दिक के चेहरे पर निराशा दिखी.