विधायक डॉ. अलावा की फेसबुक आईडी 19 दिन से ब्लॉक: बोले- कुपोषित बच्चों की हकीकत सामने रखी थी, सरकार लोकतांत्रिक आवाज दबा रही – Manawar News

विधायक डॉ. अलावा की फेसबुक आईडी 19 दिन से ब्लॉक:  बोले- कुपोषित बच्चों की हकीकत सामने रखी थी, सरकार लोकतांत्रिक आवाज दबा रही – Manawar News




मनावर विधायक और जयस (JAYS) के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा का फेसबुक अकाउंट 10 मार्च से ब्लॉक है। रविवार को विधायक ने इसे अपनी आवाज दबाने की साजिश करार दिया है। डॉ. अलावा का कहना है कि उन्होंने मध्य प्रदेश में कुपोषित बच्चों से जुड़ी तस्वीरें और आंकड़े साझा किए थे, जिसके बाद फेसबुक ने उनके अकाउंट पर रोक लगा दी। फेसबुक की ओर से इस ब्लॉक का कारण ‘चाइल्ड अब्यूज’ (बच्चों से संबंधित प्रतिबंधित कंटेंट) बताया गया है। हालांकि, विधायक का तर्क है कि उन्होंने केवल राज्य के 10 लाख से अधिक कुपोषित बच्चों की हकीकत सामने रखी थी। सरकार पर साधा निशाना विधायक ने इस कार्रवाई को केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि उनके फेसबुक पेज से हजारों लोग जुड़े हुए हैं और इस तरह की रुकावटों से वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि यह कोई तकनीकी खराबी है या जानबूझकर की गई कार्रवाई। समर्थकों में आक्रोश विधायक के समर्थन में भानू शर्मा और जयस नेता सुनील इस्के ने कहा कि इस तरह के कदमों से डॉ. अलावा को जनता के दिलों से दूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने डॉ. अलावा को आदिवासियों की आवाज उठाने वाला जननेता बताया। आखिरी पोस्ट और विवाद डॉ. अलावा ने ब्लॉक होने से पहले 10 मार्च को अंतिम पोस्ट साझा की थी, जिसका शीर्षक था— “झुकेगा नहीं साला किसपे लागू होता है”। इसी पोस्ट के बाद से उनका अकाउंट बंद है। विधायक ने जल्द ही इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।



Source link