सीताराम महायज्ञ-रामकथा पर निकाली शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से स्वागत – Raisen News

सीताराम महायज्ञ-रामकथा पर निकाली शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से स्वागत – Raisen News



भास्कर संवाददाता | रायसेन प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी नगर की श्रीजी सिटी कॉलोनी स्थित खुन-खुन बाग वाले हनुमान दादा के दरबार में 29 मार्च से श्री सीताराम महायज्ञ एवं श्री राम कथा का संगीतमय आयोजन शुरू हो गया है। रविवार को नगर के पाटन देव श्री हनुमान मंदिर से विशाल कलश शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी, माताएं-बहनें, बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। शोभा यात्रा सागर मार्ग, तिराहा, गंज बाजार, रामलीला गेट, महामाया चौक, माता मंदिर चौराहा, रामलीला कॉलोनी, तालाब मोहल्ला, श्रीजी सिटी कॉलोनी सहित अनेक स्थानों से गुजरी। जगह-जगह धर्म प्रेमियों ने कलश शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की। जोरदार स्वागत किया। शोभा यात्रा में श्री राम कथा वाचक पंडित रामजी कृष्ण महाराज रहे। वे अपने श्रीमुख से राम कथा का वाचन करेंगे। श्री सीताराम महायज्ञ में पंडित नितिन शास्त्री महाराज यज्ञाचार्य की मौजूदगी में कार्यक्रम होगा। मुख्य स्थानों से निकाली यात्रा शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी शामिल हुए। माताएं-बहनें रहीं। बच्चे भी उत्साह के साथ चले। यात्रा सागर मार्ग, तिराहा, गंज बाजार, रामलीला गेट, महामाया चौक, माता मंदिर चौराहा, रामलीला कॉलोनी, तालाब मोहल्ला, श्रीजी सिटी कॉलोनी सहित कई स्थानों से निकली। जगह-जगह धर्म प्रेमियों ने पुष्प वर्षा की। जोरदार स्वागत किया। शोभा यात्रा में श्री राम कथा वाचक पंडित रामजी कृष्ण महाराज रहे। वे अपने श्रीमुख से राम कथा का वाचन करेंगे। श्री सीताराम महायज्ञ में पंडित नितिन शास्त्री महाराज यज्ञाचार्य की मौजूदगी में कार्यक्रम होगा। मंदिर के प्रमुख पंडित विकास शर्मा ने दोनों धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।



Source link