भेरूघाट पर ट्रक खराब, जाम लगा, 3 घंटे रेंगते रहे वाहन – Indore News

भेरूघाट पर ट्रक खराब, जाम लगा, 3 घंटे रेंगते रहे वाहन – Indore News




खंडवा रोड स्थित भेरूघाट पर रविवार को ट्रक खराब होने से फिर जाम लग गया। इससे 2-3 घंटे तक लोग परेशान होते रहे। स्थानीय रहवासियों के अनुसार छुट्टी का दिन होने से ओंकारेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा थी। इससे ट्रैफिक का फ्लो बढ़ गया था। कुछ देर में स्थिति संभाल ली थी- मामले में सिमरोल टीआई कुलदीप खत्री ने बताया एक ट्रक के खराब होने से कुछ समय के लिए स्थिति बिगड़ गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटवाकर यातायात को सुचारु किया गया।



Source link