150 वर्ष पूर्ण होने पर गौराबाई जैन मंदिर में स्वास्थ्य शिविर – Sagar News

150 वर्ष पूर्ण होने पर गौराबाई जैन मंदिर में स्वास्थ्य शिविर – Sagar News



भास्कर संवाददाता | सागर गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को कटरा नमक मंडी स्थित मंदिर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। शिविर में हृदय रोग, डायबिटीज, हड्डी, मुख एवं दंत रोगों से संबंधित मरीजों की जांच और उपचार किया गया। इस दौरान डॉ. मधुर जैन, डॉ. ऋचा गोयल, डॉ. सौरभ जैन चौधरी, डॉ. प्रमोद सिजारिया, डॉ. नितिन जैन, डॉ. अंजली और डॉ. कांची जैन ने अपनी सेवाएं दीं।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना समाजसेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है। जैन समाज सदैव सेवा, त्याग और मानव कल्याण की भावना से प्रेरित होकर कार्य करता रहा है। कार्यक्रम में मंदिर समिति के संतोष जैन घड़ी, राकेश जैन, दिलीप रांधेलीय, डॉ. महेंद्र जैन, डॉ. राजेश जैन, डॉ. ऋषभ जैन, श्रेयांश जैन, देवेंद्र फुसकेले, संजीव जैन, मुकेश जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन अशोक पिड़रुआ ने किया।



Source link