सोमवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन: त्रिपुण्ड त्रिशूल और त्रिनेत्र अर्पित कर भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार – Ujjain News

सोमवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:  त्रिपुण्ड त्रिशूल और त्रिनेत्र अर्पित कर भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार – Ujjain News




श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से विधिवत अभिषेक किया गया। पूजन के दौरान भगवान को त्रिपुण्ड, त्रिशूल और त्रिनेत्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया। आरती से पहले प्रथम घंटाल बजाकर मंदिर में प्रवेश करते हुए मंत्रोच्चार के साथ ‘हरिओम’ का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक पर भांग, चंदन और त्रिपुण्ड लगाकर विशेष श्रृंगार किया गया। आरती के दौरान फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़ा की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।



Source link