मऊगंज जिले के हनुमना में रविवार देर रात ओवरलोड ट्रक ने युवक जितेंद्र कुमार साकेत (24) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। हादसा हनुमना नगर स्थित सीधी रोड पर आईसर एजेंसी के पास हुआ। ओवरलोड गिट्टी से भरे ट्रक (MP 17 ZL 8284) ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शरीर सीने से सिर तक बुरी तरह कुचल गया। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम किया युवक अपने रिश्तेदार बालक (12) के साथ मिसिरगवां से लौट रहे थे। हादसे में बालक सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन माने सूचना मिलने पर एसडीओपी सचि पाठक और थाना प्रभारी अनिल काकड़े मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन माने जिसके बाद जाम खुल सका। पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना की मर्चुरी में रखवाया है, जहां आज सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
Source link