मुरैना में वन विभाग के अंबाह गेम रेंजर की फ्लाइंग स्कॉट के द्वारा अवैध रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली का पीछा किया तो वह भाग कर भिंड जिले की सीमा में घुस गया। टीम ने ट्रैक्टर ट्राली का पीछा किया और ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठा ट्रेक्टर चालक भाग गया। वन विभाग ने ट्रैक्टर ट्राली को सुरक्षा के लिहाज से अटेर थाने में रखवाया है और वन विभाग राजसात की कार्रवाई में जुट गया है। सीमा पार तक वन विभाग ने किया पीक्षा
वन विभाग की गेम रेंजर अंबाह की रात्रि गस्त टीम के द्वारा पोरसा तरफ अवैध रेत परिवहन कर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को देख उसका पीछा किया तो ट्रैक्टर चालक के द्वारा ट्रेक्टर ट्रॉली को भगाना शुरू किया। वन विभाग की टीम के द्वारा उस ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा किया गया तो ट्रैक्टर पास में लगे भिंड जिले की सीमा में घुस गया। वन विभाग ने फिर भी पीछा जारी रखा और अंत में वन विभाग ने घेराबंदी कर उक्त ट्रैक्टर ट्रॉली नीले रंग का पावर ट्रैक ट्रैक्टर पकड़ लिया लेकिन अंधेरे का फायदा उठा चालक भाग गया। वन विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से रेत से भरे ट्रेक्टर ट्रॉली को पास के भिंड जिले के अटेर थाने में रखवाया । चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार अंबाह क्षेत्र के रेंजर बी के तिर्की के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान हमारी टीम को अवैध रेत भरकर जाते एक ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई दिया उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक के द्वारा इसे भगाते हुए पास में लगे भिंड जिले के अटेर क्षेत्र में घुस गया। हालांकि टीम के द्वारा पीछा करते हुए ट्रेक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। राजसात की कार्रवाई की जा रही है।
Source link