सिंहस्थ से पहले महाकाल की सुरक्षा पर फोकस, सांसद उमेश नाथ बोले- CISF को सौंपी जाए व्यवस्था

सिंहस्थ से पहले महाकाल की सुरक्षा पर फोकस, सांसद उमेश नाथ बोले- CISF को सौंपी जाए व्यवस्था


Last Updated:

Ujjain News: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा मुद्दा सामने आया है. मंदिर परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF की तैनाती की मांग तेज हो गई है. उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया और राज्यसभा सदस्य संत उमेशनाथ ने संसद में यह मामला उठाते हुए केंद्र सरकार से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की अपील की है.

Zoom

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. देशभर में आस्था का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले इस मंदिर में हर दिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन बढ़ती भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं भी लगातार बढ़ रही हैं. उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया और राज्यसभा सदस्य संत उमेशनाथ ने इस मुद्दे को संसद में उठाते हुए मंदिर परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तैनाती की मांग तेज कर दी है. दोनों जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है.

सांसद अनिल फिरोजिया लंबे समय से महाकाल मंदिर की सुरक्षा केंद्रीय बल को सौंपने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को कई बार पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है. हाल ही में राज्यसभा में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद फिरोजिया ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को दोबारा पत्र भेजकर CISF तैनाती की मांग दोहराई.

मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव
सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, खासतौर पर आगामी सिंहस्थ मेले को ध्यान में रखते हुए. उज्जैन एक संवेदनशील धार्मिक स्थल है, जहां भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं, ऐसे में सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक गंभीर परिणाम ला सकती है. फिलहाल, मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था एक निजी कंपनी के लगभग 800 गार्ड्स के जिम्मे है. हालांकि, उनकी ट्रेनिंग और क्षमता को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं. अब सबकी नजर केंद्र सरकार के फैसले पर टिकी है कि आखिर कब तक महाकाल मंदिर की सुरक्षा CISF को सौंपी जाती है और श्रद्धालुओं को एक और मजबूत सुरक्षा कवच मिल पाता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link