Last Updated:
Ball Tampering Scandal in PSL : शाहीन अफरीदी ने कहा कि उनकी टीम ड्रेसिंग रूम में जाकर फुटेज देखेगी कि क्या वाकई गेंद की स्थिति जानबूझकर बदली गई थी. शाहीन ने कहा, “मुझे इसके बारे में नहीं पता, हम देखेंगे कि कैमरे में क्या है और फिर चर्चा करेंगे. असल में, पांच रन चले गए और अब हम कुछ नहीं कर सकते.”
शाहीन अपरीदी ने पाकिस्त्तान सुपर लीग में हुई बॉल टैंपरिंग पर दिया जवाब
नई दिल्ली. लाहौर कलंदर्स के शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में कराची किंग्स के खिलाफ अपनी टीम को पांच रन की पेनल्टी मिलने के बाद कोई भावुक प्रतिक्रिया नहीं दी. यह मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक रहा और बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण चर्चा में आ गया. कलंदर्स पर आरोप लगा कि उन्होंने मैच के आखिरी ओवर से पहले गेंद की स्थिति बदल दी थी. आखिरी छह गेंद में कराची किंग्स को 14 रन चाहिए थे लेकिन पांच रन की पेनल्टी के बाद लक्ष्य घटकर 9 रन रह गया.
हारिस रऊफ जब आखिरी ओवर की पहली गेंद फेंकने जा रहे थे, तब कैमरों ने उन्हें कप्तान शाहीन और फखर जमान के साथ बॉलर के रन-अप मार्क पर बातचीत करते हुए पकड़ा. अंपायर फैसल अफरीदी ने इस बातचीत पर नजर रखी और तुरंत गेंद की जांच के लिए बुलाया. इसके बाद शाहीन और स्क्वायर लेग अंपायर शरफुद्दौला के बीच लंबी बातचीत हुई और अंपायरों ने फैसला किया कि कलंदर्स ने जानबूझकर गेंद की स्थिति बदली है, जिसके चलते किंग्स को पांच पेनल्टी रन दिए गए.
Ball Tampering Drama at PSL.