New Hyundai Venue vs Nissan Magnite: किस SUV में ज्यादा दम? जानिए

New Hyundai Venue vs Nissan Magnite: किस SUV में ज्यादा दम? जानिए


New Hyundai Venue vs Nissan Magnite: अगर आप ₹8 लाख से सस्ती SUV तलाश रहे हैं, तो वेन्यू और मैग्नाइट दोनों ही इस सेगमेंट की टॉप चॉइस हो सकती हैं. वेन्यू प्रीमियम फील और फीचर्स के लिए जानी जाती है, जबकि मैग्नाइट वैल्यू फॉर मनी और स्पेस के साथ आकर्षक विकल्प है. 2026 में दोनों मॉडल्स अपडेटेड हैं, जिनमें बेहतर सेफ्टी और फीचर्स शामिल हैं.

निसान मैग्नाइट काफी सस्ती है. इसका बेस वेरिएंट विसिया मात्र ₹5.62 लाख से शुरू होता है.वहीं, हुंडई वेन्यू का बेस वेरिएंट HX2 मात्र ₹8.00 लाख से शुरू होता है. यानी वेन्यू मैग्नाइट से औसतन ₹2-3 लाख महंगी है. आइए, इन दोनों SUVs डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर नजर डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

हुंडई वेन्यू का डिज़ाइन बोल्ड और मॉडर्न है. इसमें कैस्केडिंग ग्रिल, शार्प हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल और मस्कुलर व्हील आर्च हैं. ये युवाओं को ज्यादा आकर्षित करती है. इसकी लंबाई 3995 मिमी के आसपास है. निसान मैग्नाइट का लुक भी आक्रामक है. खासकर नई अपडेट में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एल-शेप्ड डीआरएल और एलईडी फॉग लैंप्स के साथ. ग्राउंड क्लियरेंस 205 मिमी है, जो खराब सड़कों के लिए अच्छा है. मैग्नाइट की लंबाई 3994 मिमी, चौड़ाई 1758 मिमी है. दोनों में प्रीमियम फील है, लेकिन वेन्यू का डिज़ाइन ज्यादा पॉलिश्ड और प्रीमियम लगता है.

केबिन और कम्फर्ट

वेन्यू का केबिन ज्यादा प्रीमियम है. डुअल-टोन इंटीरियर, सॉफ्ट टच मैटेरियल, 10.25 इंच टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. सीट्स कम्फर्टेबल हैं, लेकिन रियर स्पेस थोड़ा टाइट हो सकता है. मैग्नाइट का इंटीरियर भी अच्छा है, नई अपडेट में सॉफ्ट टच लेदरेट, 9 इंच टचस्क्रीन, 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स और आर्मरेस्ट के साथ. रियर लेग रूम और हेडरूम बेहतर है. बूट स्पेस मैग्नाइट में 336 लीटर (एक्सपैंडेबल 690 लीटर) है. वेन्यू का इंटीरियर ज्यादा लग्जरी फील देता है, जबकि मैग्नाइट प्रैक्टिकल और स्पेशियस है.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों में मॉडर्न फीचर्स हैं, लेकिन वेन्यू आगे है. वेन्यू में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स , वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल और प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलते हैं. मैग्नाइट में 360° अराउंड व्यू मॉनिटर, वायरलेस चार्जिंग, क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और ईको स्कोरिंग जैसे फीचर्स हैं. दोनों में ऑटो हेडलैंप्स, रियर वाइपर और डिफॉगर हैं.

निसान मैग्नाइट ने हाल ही में GNCAP में 5 स्टार एडल्ट और 3 स्टार चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, TPMS, 360° कैमरा और ISOFIX हैं. हुंडई वेन्यू में भी 6 एयरबैग्स, ESC, हिल असिस्ट और अच्छी सेफ्टी सूट है. वेन्यू में ADAS जैसे फीचर्स भी हैं.

इंजन और माइलेज

हुंडई वेन्यू में कई इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इसमें 1.2 लीटर Kappa पेट्रोल (83 PS), 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (120 PS) और 1.5 लीटर डीजल (116 PS) इंजन शामिल हैं. माइलेज ARAI के अनुसार 20.99 kmpl तक है. निसान मैग्नाइट को ग्राहक 1.0L NA पेट्रोल (72 PS) और 1.0L टर्बो पेट्रोल (100 PS) इंजन के साथ खरीद सकते हैं. इसका अधिकतम ARAI क्लेम्ड माइलेज 19.9 kmpl तक है.

कौन सी चुनें: अगर आप कम बजट, ज्यादा स्पेस, बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस और सेफ्टी चाहते हैं, तो निसान मैग्नाइट सबसे अच्छा विकल्प है. ये वैल्यू फॉर मनी देती है. प्रीमियम फील, बेहतर डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और ब्रांड वैल्यू पसंद करने वालों के लिए हुंडई वेन्यू सबसे बेस्ट विकल्प हो सकती है.



Source link