आलीराजपुर में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार: बेटे को बाइक खरीदने 50 हजार देने पर भड़का, गुजरात से मकान बनाने पैसे लाया था – alirajpur News

आलीराजपुर में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार:  बेटे को बाइक खरीदने 50 हजार देने पर भड़का, गुजरात से मकान बनाने पैसे लाया था – alirajpur News




आलीराजपुर में बखतगढ़ पुलिस ने ग्राम मथवाड़ में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुमानिया को सकरजा रोड के पास स्थित जंगल से पकड़ा गया। यह पूरी वारदात 28 मार्च 2026 की शाम को हुई थी। वारदात की मुख्य वजह पैसों का विवाद था। आरोपी खुमानिया ने गुजरात में मजदूरी कर मकान बनवाने के लिए 50,000 रुपए जमा किए थे। उसकी पत्नी रायलीबाई (45) ने ये पैसे बेटे को मोटरसाइकिल खरीदने के लिए दे दिए थे, जिससे खुमानिया नाराज था। नशे में किया जानलेवा हमला घटना के समय रायलीबाई अपनी बेटियों के साथ घर के बाहर बैठी थीं। तभी खुमानिया शराब के नशे में वहां पहुंचा और पत्नी द्वारा टोकने पर विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर उसने खाट की लकड़ी उठाई और भागती हुई रायलीबाई के सिर और छाती पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की कार्रवाई मृतका की बेटी रेमा की सूचना पर बखतगढ़ पुलिस ने हत्या का केस (BNS की धारा 103-1) दर्ज किया। पुलिस ने 29 मार्च को आरोपी को जंगल से पकड़ा।



Source link