Live: आज राजस्थान के सामने सीएसके, तहलका मचाने उतरेंगे वैभव, यशस्वी और सैमसन

Live: आज राजस्थान के सामने सीएसके, तहलका मचाने उतरेंगे वैभव, यशस्वी और सैमसन


होमखेलक्रिकेट

Live: आज राजस्थान के सामने सीएसके, तहलका मचाने उतरेंगे वैभव, यशस्वी और सैमसन

Last Updated:

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings live cricket score: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर है. मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्…और पढ़ें

Zoom

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव.

CSK vs RR IPl 2026 Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं. यह मैच राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा. दोनों ही टीमें इस सीजन में पहली बार मैदान पर उतरेंगी. राजस्थान की कप्तानी रियान पराग के हाथों में जिन्हें संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स जाने से टीम की कमान सौंपी गई, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की अगुआई रुतुराज गायकवाड़ करते नजर आएंगे. मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमों में एक से एक विस्फोटक बल्लेबाज और घातक गेंदबाज शामिल हैं. राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर सबकी नजरें रहने वाली हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस का पूरा फोकस संजू सैमसन पर होगा, जिन्हें ऑक्शन से पहले ट्रेड के जरिए सीएसके ने अपने खेमे में शामिल किया. चेन्नई के लिए एमएस धोनी नजर नहीं आने वाले हैं, क्योंकि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं और रिहैब कर रहे हैं. ऐसे में सीएसके के लिए सैमसन ही विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे. सैमसन के अलावा कप्तान रुतुराज और अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान आयुष म्हात्रे भी सुर्खियों में रहने वाले हैं.

नमस्कार

न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों टीमें इस मैच के लिए कमर कस चुकी है. इस मुकाबले से जड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.



Source link