बालाघाट में 1 जेसीबी और 8 ट्रैक्टर जब्त किए: अवैध मिट्टी खनन पर राजस्व विभाग की टीम ने लिया एक्शन – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में 1 जेसीबी और 8 ट्रैक्टर जब्त किए:  अवैध मिट्टी खनन पर राजस्व विभाग की टीम ने लिया एक्शन – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट जिले में अवैध मिट्टी उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई की गई है। राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने एक जेसीबी मशीन और आठ ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई रेत के अवैध उत्खनन के बाद अब मिट्टी के अवैध खनन के बढ़ते मामलों के बीच हुई है। यह कार्रवाई परसवाड़ा तहसील के ग्राम हर्राभाट में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिलने के बाद की गई। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम ने पाया कि बिना अनुमति के मिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। मौके पर एसडीएम श्रीश प्यासी और नायब तहसीलदार पूर्णिमा भगत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध उत्खनन के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की मांग की है।



Source link