आगर मालवा में मौसम बदला, गर्मी से राहत: तेज हवा-बादलों से किसानों की चिंता बढ़ी – Agar Malwa News

आगर मालवा में मौसम बदला, गर्मी से राहत:  तेज हवा-बादलों से किसानों की चिंता बढ़ी – Agar Malwa News




आगर मालवा जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। इस बदलाव से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई। पिछले कुछ दिनों से जिले का तापमान लगातार 36-37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था। सोमवार को भी दिनभर तेज धूप रही और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, शाम करीब 5 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान में काले घने बादल छा गए। बिजली की गड़गड़ाहट भी सुनाई दी। देर शाम तक बारिश की संभावना बनी रही, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। मौसम के इस अचानक बदलाव से गेहूं की कटाई में जुटे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दीं। मार्च के अंतिम दिनों में आमतौर पर गर्मी बढ़ती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। यदि इस दौरान बारिश होती है, तो कटाई के लिए तैयार खड़ी फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है।



Source link