उमरिया में बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता: 39 डिग्री तापमान के बीच कटाई में जुटे किसान – Umaria News

उमरिया में बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता:  39 डिग्री तापमान के बीच कटाई में जुटे किसान – Umaria News




उमरिया जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं हल्की बूंदाबांदी ने पकी हुई रबी फसलों को लेकर परेशानी खड़ी कर दी है। गेहूं सहित अन्य फसलें पूरी तरह पक चुकी हैं और बारिश की आशंका के चलते किसान तेजी से कटाई में जुट गए हैं। जिले में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सोमवार रात हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मंगलवार सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों में पहुंच गए। लेकिन मंगलवार को सुबह से ही तेज घूप निकल आई है।कई स्थानों पर मजदूरों की तलाश की जा रही है, तो कहीं हार्वेस्टर के जरिए कटाई का काम शुरू हो गया है। किसानों का कहना है कि यदि इस समय बारिश बढ़ती है, तो पकी हुई फसल को भारी नुकसान हो सकता है। जिले में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। 29 मार्च को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.8 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि 30 मार्च को अधिकतम तापमान बढ़कर 39.3 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं 31 मार्च को रात का तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे गर्मी का असर और बढ़ गया है। पहले भी 36 से ऊपर गया था पारा मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। 20 मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था, जो 23 मार्च तक बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बाद 26 मार्च को 36.5 डिग्री, 27 मार्च को 37.3 डिग्री और 28 मार्च को 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फसल खराब होने का डर किसान राम भजन ने बताया कि बूंदाबांदी शुरू होते ही चिंता बढ़ जाती है, क्योंकि फसल पूरी तरह तैयार है और खराब होने का डर बना रहता है। वहीं किसान राजेश ने कहा कि हार्वेस्टर से बात चल रही है और जल्द से जल्द कटाई पूरी करने की कोशिश की जा रही है। हल्की बूंदाबादी की संभावना मौसम विभाग के अधिकारी रजनीश यादव ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है।



Source link