ग्वालियर में MRP से ज्यादा कीमत पर किताबें बेची, FIR: आदर्श स्टेशनरी, कंगारू स्कूल संचालक की शिकायत, कलेक्टर ने करवाई थी जांच – Gwalior News

ग्वालियर में MRP से ज्यादा कीमत पर किताबें बेची, FIR:  आदर्श स्टेशनरी, कंगारू स्कूल संचालक की शिकायत, कलेक्टर ने करवाई थी जांच – Gwalior News




ग्वालियर में एमआरपी से अधिक कीमत पर किताबें और स्टेशनरी बेचने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आदर्श स्टेशनरी स्टोर और कंगारू किड्स स्कूल के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामला उस समय सामने आया जब एक अभिभावक ने पुस्तक मेले में शिकायत की कि आदर्श स्टेशनरी स्टोर द्वारा बेची गई किताबों और स्टेशनरी पर एमआरपी और प्रकाशक का नाम मुद्रित नहीं था। शिकायत पर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने कंगारू किड्स स्कूल का औचक निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आदर्श स्टेशनरी स्टोर, दर्पण कॉलोनी के संचालक धनराज सेवानी और कंगारू किड्स स्कूल, सिटी सेंटर के निदेशक उदित गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत गोला का मंदिर थाने में मामला दर्ज किया गया है। स्टिकर लगाकर बढ़ाई जा रही थी कीमत अन्य अभिभावकों ने भी शिकायत की थी कि किताबों पर अंकित एमआरपी के ऊपर स्टीकर लगाकर अधिक कीमत वसूली जा रही है। हालांकि पुस्तक विक्रेताओं का कहना है कि मूल्य निर्धारण प्रकाशकों द्वारा किया गया था। विक्रेताओं ने दी सफाई मामले के बाद सभी पुस्तक विक्रेताओं ने आश्वासन दिया है कि अब एमआरपी के ऊपर स्टीकर लगाकर किताबें नहीं बेची जाएंगी। ऐसी सभी किताबें प्रकाशकों को वापस की जाएंगी और नई किताबें सही मूल्य पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी।



Source link