सोलर प्लांट में तोड़फोड़, 475 प्लेटें क्षतिग्रस्त: सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज – shajapur (MP) News

सोलर प्लांट में तोड़फोड़, 475 प्लेटें क्षतिग्रस्त:  सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देहरीपाल स्थित सोलर प्लांट में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने प्लांट की 475 सोलर प्लेटों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे करीब 3 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इस संबंध में प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस बताया कि कृपालपुर निवासी राजेश गुर्जर (32) ने लिखित आवेदन दिया है। राजेश देहरीपाल सोलर प्लांट यूनिट-2 में पेट्रोलिंग गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 29 मार्च की रात करीब 9:30 बजे वह अपने साथी संजय गुर्जर के साथ ड्यूटी पर थे, तभी ब्लॉक क्रमांक 11 में सोलर प्लेटों के टूटने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर गार्डों ने बद्रीसिंह सौंधिया, कैलाश सौंधिया और गोकुल सौंधिया को हथौड़ी से प्लेटें तोड़ते देखा। गार्डों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद अन्य गार्डों और सिक्योरिटी इंचार्ज को सूचना दी गई। तीन लाख का नुकसान जांच में कुल 475 सोलर प्लेटें टूटी हुई पाई गईं, जिससे प्लांट को लगभग 3 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। मौके से दो हथौड़ी और तार फेंसिंग काटने का प्लायर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link