Students complained about no admission | एडमिशन नहीं होने पर छात्रों ने की शिकायत

Students complained about no admission | एडमिशन नहीं होने पर छात्रों ने की शिकायत


टीकमगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • छात्र ने जनप्रतिनिधियों को पत्र सौंपकर प्रवेश दिलाने की मांग की

पीजी कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलने पर एक छात्र ने जनप्रतिनिधियों को पत्र सौंपकर प्रवेश दिलाने की मांग की है। छात्र का कहना है कि अगर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है तो आर्थिक सहायता दी जाए। छोटी गल्ला मंडी के पीछे रहने वाले देवेंद्र कोरी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने कारण प्राइवेट कॉलेज में नहीं सकता हैं। मैंने बीए सेकंडियर में 53 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जिससे मुझे शासकीय एलएलबी कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बल्कि अन्य छात्रांे को प्रवेश दे दिया गया। अगर प्राइवेट कॉलेज में पढ़े तो उसकी फीस 45 हजार रुपए है। जिसे मुख्यमंत्री योजना के तहत भुगतान किया जाए या फीस माफ की जाए। शासकीय कॉलेज एलएलबी में एडमिशन नहीं मिलने पर छात्र ने सांसद और विधायक राकेश गिरी के निवास पर पहुंचकर पत्र सौंपा है।



Source link