जबलपुर में बोले विधायक टी राजा सिंह- धुरंधर फिल्म का विरोध करने वाले देशद्रोही

जबलपुर में बोले विधायक टी राजा सिंह- धुरंधर फिल्म का विरोध करने वाले देशद्रोही


Last Updated:

Jabalpur News: विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि ओवैसी बंधु मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं. आज के मुसलमानों को इस बात पर विचार करने की जरूरत है. पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजा सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला.

Zoom

विधायक टी राजा सिंह ने गदा यात्रा में शिरकत की.

रिपोर्ट- पवन पटेल, जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज (मंगलवार) हैदराबाद के विधायक टी राजा सिंह पहुंचे थे. वह हिंदू सेवा परिषद की गदा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने गदा यात्रा को ऐतिहासिक बताया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार इस यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य मिला है. हिंदू सेवा परिषद हर हिंदू के मन में जागरूकता लाने का सराहनीय प्रयास कर रहा है. मीडिया से बात करते हुए टी राजा सिंह ने ओवैसी ब्रदर्स पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ओवैसी ब्रदर्स चुनावी राज्यों में चुनाव लड़ने नहीं बल्कि धंधा करने जाते हैं. विधायक ने हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर विपक्षी दलों को ब्लैकमेल कर सैकड़ों और हजारों करोड़ की डील करने का आरोप लगाया. उन्होंने दूसरे दलों को मुस्लिम वोट काटने की धमकी देकर डील करने का भी आरोप लगाया. राजा सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी को मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया.

विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि ओवैसी ब्रदर्स मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं. आज के मुसलमानों को इस बात पर सोचने की जरूरत है. बंगाल चुनाव के संदर्भ में विधायक ने सीएम ममता बनर्जी पर भी तीखा वार किया. उन्होंने कहा कि चुनाव का समय है, तो बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बौखला गई हैं. विधायक ने सीएम ममता बनर्जी पर बांग्लादेशियों को पालकर रखने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि SIR लाने का मतलब है कि बांग्लादेशियों का वोट कटेगा और उन्हें बंगाल से भागना पड़ेगा.

पश्चिम बंगाल में लहराएगा भगवा
विधायक टी राजा सिंह ने दावा करते हुए कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की बड़ी हार होगी. पिछली बार बंगाल चुनाव में भाजपा ने 77 सीटें जीती थीं. इस बार वहां भगवा लहराएगा. विधायक टी राजा सिंह ने मध्य प्रदेश में लव जिहाद कानून का सख्ती से पालन करने की आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि कानून का सख्ती से पालन न होने के चलते हमारी बहन-बेटियां लव जिहाद की शिकार होती जा रही हैं. जब तक जिहादी सोच वाले भारत में रहेंगे, तब तक जिहाद खत्म होने वाला नहीं है.

धुरंधर फिल्म का विरोध करने वाले देशद्रोही
वहीं विधायक टी राजा सिंह ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर पर कहा कि वह इसे देश के प्रति समर्पित फिल्म समझते हैं क्योंकि इस मूवी में सच्चाई बताने का प्रयत्न किया गया है. यह बहुत अच्छी फिल्म है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक वीर सैनिक पाकिस्तान में जाकर आतंकियों को मारता है. फिल्म में दिखाया गया है कि भारत में जो नकली नोट आते थे, उसे कैसे रोका गया. जो लोग फिल्म का विरोध कर रहे हैं, वो भारतीय नहीं हैं, वो देशद्रोही हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link