जिले के विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत देने के लिए 4 से 6 अप्रैल तक शहर में पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। पीएमश्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगने वाले इस मेले में किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी। कलेक्टर हरेंद्र नारायण की पहल पर जिला शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक लेकर अहम निर्णय लिए। बैठक में तय किया गया कि किसी भी स्कूल या विक्रेता द्वारा अनावश्यक सामग्री किताबों के सेट में शामिल नहीं की जाएगी। छात्रों को पूरा सेट खरीदने की बाध्यता नहीं होगी, वे अपनी जरूरत के अनुसार किताबें खरीद सकेंगे। पुरानी किताबें होने पर केवल आवश्यक पुस्तकें ही लेनी होंगी। कॉपियों और किताबों पर पूरी पारदर्शिता अनिवार्य प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी नोटबुक पर रेट, साइज, पृष्ठ संख्या और प्रकार स्पष्ट अंकित होगा। किसी भी कॉपी या कवर पर स्कूल का नाम लिखना अनिवार्य नहीं होगा। साथ ही सभी पुस्तकों पर ISBN नंबर होना जरूरी रहेगा। विक्रेता किताबों के साथ कॉपी, कवर, पेंसिल बॉक्स या अन्य सामग्री जबरन नहीं बेच सकेंगे। नियमों के पालन के लिए निरीक्षण दल गठित किया गया है। उल्लंघन करने पर संबंधित स्कूल या विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कन्या स्कूल में लगेगा बुक फेयर बुक बैंक की सुविधा, जरूरतमंदों को मिलेगा सहारा मेले में बुक बैंक के लिए अलग कक्ष बनाया जाएगा, जहां विद्यार्थी और अभिभावक पुरानी किताबें दान कर सकेंगे। इससे जरूरतमंद छात्रों को मदद मिलेगी। गौरतलब है कि पिछले वर्षों में मेले में देरी के कारण अभिभावकों को पहले ही किताबें खरीदनी पड़ती थीं। इस बार समय पर आयोजन से उन्हें सीधे तौर पर राहत मिलने की उम्मीद है। मेले में सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड की किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी उपलब्ध रहेगी। विक्रेताओं द्वारा छूट भी दी जाएगी, जिससे अभिभावकों को आर्थिक राहत मिलेगी।
Source link