Last Updated:
न्यू चंडीगढ़: शुभमन गिल ने सिलेक्टर्स के उस फैसले को सही साबित कर दिया, जब ऐन मौके पर उनका टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से पत्ता काट दिया गया था. आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल ने 39 रन बनाने के लिए 27 गेंदें बर्बाद कर दी. मुल्लांपुर के महाराज यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में मेजबान पंजाब किंग्स के खिलाफ शुभमन लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की अपेक्षाकृत धीमी गेंद पर विकेट गंवा बैठे.