DC के लिए कौन करेगा ओपनिंग, पृथ्वी शॉ बैठेंगे बाहर? कड़ी टक्कर दे रहे दो स्टार

DC के लिए कौन करेगा ओपनिंग, पृथ्वी शॉ बैठेंगे बाहर? कड़ी टक्कर दे रहे दो स्टार


होमखेलक्रिकेट

DC के लिए कौन करेगा ओपनिंग, पृथ्वी शॉ बैठेंगे बाहर? कड़ी टक्कर दे रहे दो स्टार

Last Updated:

DC vs LSG Predicted Playing-11: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में देखना यह होगा कि पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं. अगर उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिलती है तो यह भी दिलचस्प होगा कि क्या वह केएल राहुल के साथ ओपनिंग करेंगे? टीम के पास शॉ के अलावा ओपनिंग के दो और दावेदार हैं, अभिषेक पोरेल और पथुम निसांका.

Zoom

क्या पृथ्वी शॉ को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका?

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना पहला पहला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 1 अप्रैल को खेलने उतरेगी. हर बार की तरह इस बार की दिल्ली की नजरें अपने पहले खिताब जीतने पर होंगी, जिसके लिए टीम सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी. लखनऊ के घरेलू मैदान पर दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल एक मजबूत प्लेइंग-11 उतारेंगे. दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 में सबसे ज्यादा चर्चा पृथ्वी शॉ को लेकर है. 75 लाख के बेस प्राइस पर दिल्ली की टीम ने इस भारतीय बल्लेबाज को खरीदा. बड़ा सवाल यह है कि क्या उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा? अगर जगह मिलती है तो क्या ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी? आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं.

क्या ओपनिंग करेंगे पृथ्वी शॉ?
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 से सबसे बड़ा सवाल टॉप-ऑर्डर को लेकर है. पिछले साल जेक फ्रेजर-मैकगर्क और फाफ डु प्लेसिस ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन अब दिल्ली केएल राहुल के साथ जाएगी. यह पक्का है कि राहुल ओपनिंग करेंगे. ऐसे में सवाल है कि उनके साथ दूसरा ओपनर कौन होगा? ये पृथ्वी शॉ हो सकते हैं, लेकिन उनके साथ-साथ टीम के पास दो और दावेदार भी हैं- अभिषेक पोरेल और पथुम निसांका. दिल्ली पोरेल को मौका दे सकती है, क्योंकि वह पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक थे. अगर ऐसा हुआ तो पृथ्वी शॉ को प्लेइंग-11 में जगह मिलना मुश्किल है.

क्या पृथ्वी शॉ को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका?

नीतीश राणा राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड होकर अपनी घरेलू टीम दिल्ली में वापस आ गए हैं. उन्हें नंबर-3 पर भेजे जाने की पूरी संभावना है. नीतीश स्पिन गेंदबाजी को बहुत अच्छा खेलते हैं और बीच के ओवरों में रनों की रफ्तार बनाए रख सकते हैं. ऐसे में उन्हें फर्स्ट डाउन भेजा जा सकता है. इसके अलावा, डेविड मिलर के आने से दिल्ली का मिडिल-ऑर्डर अब और भी ज्यादा मजबूत हो गया है. ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा टीम के पास पहले से ही हैं, जो विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर हैं.

मिचेल स्टार्क की जगह कौन लेगा?
मिचेल स्टार्क फिलहाल प्लेइंग-11 में शामिल होने के लिए उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में उनकी जगह लुंगी एनगीडी सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने अपनी स्लोअर बॉल्स का कितनी चतुराई से इस्तेमाल किया था. वह नई गेंद के साथ और डेथ ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं. अक्षर पटेल और विप्रज निगम ऑलराउंडर के रूप में टीम को जरूरी मजबूती देते हैं. पिछले साल दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव ने दिल्ली के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए वे स्वाभाविक रूप से प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे.

लखनऊ के खिलाफ ऐसी हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग-11
केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगीडी, दुष्मंता चमीरा.
इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार, करुण नायर, समीर रिजवी, आकिब नबी, टी नटराजन.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link