जिला प्रशासन ने मंगलवार को छत्रीबाग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन (MP-09 UC-7396) के चालक मोहम्मद साहिल पिता मोहम्मद सलीम के कब्जे से 1.47 क्विंटल शासकीय फोर्टिफाइड चावल जब्त किया है। चावल को वाहन सहित कब्जे में लिया गया। पूछताछ में साहिल ने बताया कि यह राशन टाट पट्टी बाखल स्थित कंट्रोल (उचित मूल्य) दुकान से खरीदा गया है। इसके बाद शासकीय उचित मूल्य दुकान (नं. 909093) श्री राम प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, टाट पट्टी बाखल की जांच की गई। जांच में दुकान पर 1.24 क्विंटल चावल, 3.48 क्विंटल गेहूं और 3.73 क्विंटल नमक अतिरिक्त पाया गया। साथ ही यह भी सामने आया कि दुकान के विक्रेता मयूर दराडे द्वारा अनधिकृत व्यक्ति को शासकीय राशन बेचा जा रहा था। अनियमितताओं और शासकीय राशन के अवैध व्यापार को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उचित मूल्य दुकान का प्राधिकार तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विक्रेता मयूर दराडे और स्कूटी चालक मोहम्मद साहिल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही पीडीएस फोर्टिफाइड चावल के अनधिकृत क्रय और परिवहन को लेकर साहिल की राशन पर्ची की जांच की जा रही है। जांच में अनियमितता प्रमाणित होने पर संबंधित राशन पर्ची निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
Source link