जिले के विद्यालयों में आज मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव – Barwani News

जिले के विद्यालयों में आज मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव – Barwani News



बड़वानी | जिले में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ स्कूल चलें हम अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को शासकीय मिडिल स्कूल क्रमांक-9 में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल होंगे, जबकि अध्यक्षता जिपं अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष अश्विनी निक्कु चौहान, एल्डरमेन जया अरूण शर्मा व पार्षद निर्मला मालवीया उपस्थित रहेंगी। प्रधान पाठक हेमलता शर्मा के अनुसार कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। जिसमें नए विद्यार्थियों का तिलक कर स्वागत किया जाएगा।



Source link