24 घंटे में 1 बल्लेबाज हुआ 3 बार आउट, 3750 किमी का सफर, बनाए 7 रन

24 घंटे में 1 बल्लेबाज हुआ 3 बार आउट, 3750 किमी का सफर, बनाए 7 रन


Last Updated:

Umar Akmal unique cricket record: क्रिकेट में ‘गोल्डन डक’ या एक मैच में दो बार आउट होना (टेस्ट में) तो आम है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई बल्लेबाज महज 24 घंटे के भीतर 3 बार पवेलियन लौट जाए. जी हां, पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज उमर अकमल के नाम यह ऐसा अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे शायद ही कोई क्रिकेटर तोड़ना चाहेगा. 

Zoom

उमर अकमल ने नाम पर है 24 घंटे में 3 बार आउट होने का अनोखा रिकॉर्ड

नई दिल्ली. क्रिकेट खेल में बल्लेबाजों का आउट होना आम सी बात है पर एक बल्लेबाज ऐसा था जो अलग अलग देशों में जाकर अपनी किस्मत से लड़ने की कोशिश करता है पर हार जाता है और बना देता है दुनिया का सबसे दुर्लभ रिकॉर्ड. यह क्रिकेट की दुनिया का वह अनोखा और थोड़ा ‘बदकिस्मत’ किस्सा है, जिसे सुनकर आज भी फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाते.  क्रिकेट में ‘गोल्डन डक’ या एक मैच में दो बार आउट होना (टेस्ट में) तो आम है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई बल्लेबाज महज 24 घंटे के भीतर 3 बार पवेलियन लौट जाए.

जी हां, पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज उमर अकमल के नाम यह ऐसा अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे शायद ही कोई क्रिकेटर तोड़ना चाहेगा.  आइए जानते हैं उस ‘काली रात’ की पूरी कहानी जब अकमल के लिए किस्मत के दरवाजे हर जगह बंद नजर आ रहे थे. उमर के भाई कामरान अकमल भी पाकिस्तान के लिए खेले और दोनों भाई एक साथ भी कई मैच खेले.

वो 24 घंटे और बदकिस्मती की हैट्रिक

यह कहानी शुरू होती है 30 नवंबर 2015 को जब  पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच शारजाह में टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा था उमर अकमल क्रीज पर आए, लेकिन कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लेकिन ट्विस्ट अभी बाकी था मैच टाई हो गया और नतीजा निकालने के लिए ‘सुपर ओवर’ का सहारा लिया गया.  पाकिस्तान की तरफ से उमर अकमल फिर से बल्लेबाजी करने उतरे.  सामने थे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन. जॉर्डन की यॉर्कर ने अकमल को गच्चा दिया और वह फिर से आउट हो गए. अकमल उसी मैच के सुपर ओवर में वह दूसरी बार आउट हुए. पाकिस्तान वह मैच हार गया, लेकिन अकमल के लिए दिन अभी खत्म नहीं हुआ था.

रेगिस्तान से समंदर तक: सफर जारी रहा

शारजाह का मैच खत्म होते ही उमर अकमल ने आराम करने के बजाय सीधे एयरपोर्ट का रुख किया. उन्हें बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में चटगांव वाइकिंग्स के लिए मैच खेलना था. उन्होंने रात भर का सफर तय किया और अगले दिन ढाका पहुंच गए और बिना सोए और थकान के बावजूद, वह ढाका डायनामाइट्स के खिलाफ मैदान पर उतरे. मैच शुरू हुआ, अकमल क्रीज पर आए लेकिन इस बार किस्मत और भी क्रूर थी.  बांग्लादेश के दिग्गज स्पिनर शाकिब अल हसन ने उन्हें सिर्फ 1 रन के निजी स्कोर पर चलता कर दिया.
ढाका में शाकिब की गेंद पर विकेट गंवाते ही अकमल ने 24 घंटे के भीतर 3 बार आउट होने का वो कारनामा कर दिया, जो क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया.

क्या था इसके पीछे का कारण?

क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि यह अकमल की क्रिकेट के प्रति ‘दीवानगी’ थी या फिर ‘लालच’, यह कहना मुश्किल है पर  एक ही दिन में दो अलग-अलग देशों में मैच खेलना शारीरिक और मानसिक रूप से थका देने वाला होता है. शारजाह की गर्मी और फिर ढाका का उमस भरा मौसम, साथ ही जेट लैग इन सबने अकमल के रिफ्लेक्सिस पर असर डाला होगा.
वैसे भी उमर अकमल हमेशा से अपने टैलेंट से ज्यादा विवादों और अजीबोगरीब घटनाओं के लिए चर्चा में रहे हैं लेकिन ’24 घंटे में 3 बार आउट’ होना उनके करियर का सबसे मसालेदार और हैरान करने वाला अध्याय है. शारजाह से ढाका तक का यह सफर उनके लिए रनों की बरसात तो नहीं लाया, लेकिन इतिहास के पन्नों में एक ऐसा रिकॉर्ड जरूर दे गया जिसे सुनकर आज भी क्रिकेट गलियारों में चटखारे लिए जाते हैं.



Source link