मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मंगलवारा इलाके में एक होटल में ठहरी इंदौर की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता यहां परीक्षा देने आई थी। आरोप है कि जिस होटल में वह ठहरी थी, वहीं के कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पहली मुलाकात होटल में, फिर मोबाइल पर बढ़ी नजदीकियां पुलिस के मुताबिक इंदौर निवासी 24 वर्षीय युवती साल 2025 में अपनी सहेली के साथ परीक्षा देने भोपाल आई थी। दोनों मंगलवारा क्षेत्र के एक होटल में रुकी थीं। इसी दौरान युवती की पहचान होटल कर्मचारी शुभम चौधरी से हुई। परीक्षा के बाद युवती इंदौर लौट गई, लेकिन दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत जारी रही। दोबारा बुलाकर किया दुष्कर्म पुलिस के अनुसार युवती कई बार आरोपी के कहने पर भोपाल आती रही, वहीं आरोपी भी इंदौर जाकर उससे मिलता था। बताया जा रहा है कि आरोपी के कहने पर युवती जून 2025 में दोबारा भोपाल आई और उसी होटल में ठहरी। इस दौरान शुभम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।
Source link