Last Updated:
गुजरात टाइटंस की पारी के आखिरी ओवरों में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ड्रामा देखने को मिला. टीम के बल्लेबाज राहुल तेवतिया को ऑन-फील्ड अंपायर ने बैट साइज नियम का उल्लंघन करने पर रोका. उन्हें तुरंत अपना बल्ला बदलने के लिए कहा गया.
राहुल तेवतिया को अंपायर ने बल्ला बदलने पर किया मजबूर
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के चौथे मुकाबले में भरपूर रोमांच देखने को मिला. मैच आखिरी ओवर तक पहुंचा जिसमें गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स से हार मिली. गुजरात टाइटंस की पारी के आखिरी ओवरों में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ड्रामा देखने को मिला. टीम के बल्लेबाज राहुल तेवतिया को ऑन-फील्ड अंपायर ने बैट साइज नियम का उल्लंघन करने पर रोका. उन्हें तुरंत अपना बल्ला बदलने के लिए कहा गया. रोहित शर्मा के बल्ले की भी जांच की गई थी लेकिन उन्होंने अंपायर से गेज लेकर उसमें से बल्ला खुद निकालकर इसे बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त बता दिया. तेवतिया भी ऐसा ही कुछ करना चाहते थे लेकिन अंपायर ने उनको सही कर दिया.
यह घटना पारी के आखिरी ओवर में हुई जब वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद तेवतिया बल्लेबाजी के लिए आए. स्ट्राइक लेने से पहले ही अंपायर ने खेल रोककर उनके बल्ले की गेज जांची. यह प्रक्रिया अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आम हो गई है और पिछले साल से आईपीएल में भी लागू की गई है. तेवतिया का बल्ला गेज टेस्ट में फेल हो गया, जिसके बाद अंपायर ने उन्हें बल्ला बदलने का निर्देश दिया. यह पल बाद में ब्रॉडकास्टर्स ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जिससे यह घटना चर्चा में आ गई.
Unexpected twist right in the middle of the game 👀