Last Updated:
Gehu Storage Tips: गेहूं की कटाई के बाद उसे सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी होता है. अगर नमी वाला गेहूं सीधे घर में रख दिया जाए तो खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. इस खबर में जानिए बिना किसी खर्च के गेहूं को 4 महीने तक सुरक्षित रखने का आसान तरीका. सही धूप और हवा का ध्यान रखने से घुन और नुकसान से बचा जा सकता है. यह जानकारी किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है.
Wheat Storage Tips: रबी सीजन की फसल अब पककर तैयार है और ज्यादातर किसान गेहूं की कटाई में जुटे हैं. कई जगह 50% से ज्यादा कटाई हो चुकी है, जबकि बाकी तेजी से चल रही है. मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की टेंशन और बढ़ा दी है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से महीनों की मेहनत बर्बाद हो सकती है. कई किसान ऐसे हैं जिनका गेहूं अभी पूरी तरह सूखा नहीं है. अगर ऐसे में उसे सीधे घर में भर लिया जाए, तो खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.
सरकार ने बढ़ाया दाम, लेकिन बढ़ी जिम्मेदारी
इस बार मध्यप्रदेश सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2625 रुपए प्रति क्विंटल (बोनस सहित) तय किया है, जो पिछले साल से ज्यादा है. लेकिन खरीदी की तारीख आगे बढ़ने से किसानों को अपना अनाज ज्यादा समय तक सुरक्षित रखना पड़ रहा है. ऐसे में सही तरीके से भंडारण करना बेहद जरूरी हो गया है.
सबसे जरूरी है धूप
किसान भाइयों को सबसे पहले ये ध्यान रखना चाहिए कि खेत से लाए गए गेहूं को कम से कम एक हफ्ते तक अच्छी धूप जरूर लगे. खुले आसमान के नीचे फैलाकर सुखाना जरूरी है, ताकि उसमें मौजूद नमी पूरी तरह खत्म हो जाए.हालांकि मौसम को देखते हुए बारिश से बचाव का इंतजाम भी साथ में रखना चाहिए.
घर पर ऐसे रखें गेहूं सुरक्षित
अगर आप बिना खर्च के गेहूं को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो एक आसान तरीका अपनाएं. घर या फार्म हाउस में ऐसी जगह चुनें जहां हवा का अच्छा आवागमन हो. फिर दीवार या लोहे की जाली (चेन लिंक) के सहारे चारों तरफ से तिरपाल या नेट लगा दें और बीच में गेहूं भर दें. ध्यान रखें कि ऊपर का हिस्सा खुला रहे ताकि हवा आती-जाती रहे. इस तरीके से रखा गया गेहूं करीब 4 महीने तक सुरक्षित रहता है, उसमें घुन नहीं लगता और वजन भी कम नहीं होता.
सही समय पर बेचें, मिलेगा अच्छा दाम
जब आपको लगे कि मंडी में भाव अच्छा है या सरकारी खरीदी शुरू हो गई है, तब आप आराम से अपना गेहूं बेच सकते हैं. इस तरीके से आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपनी फसल को सुरक्षित रख सकते हैं और बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें