बिल नहीं भरा तो छाया अंधेरा, कर्मचारी कागज को पंखा बनाकर ले रहे हवा, बिजली कटते ही ठप पड़ा

बिल नहीं भरा तो छाया अंधेरा, कर्मचारी कागज को पंखा बनाकर ले रहे हवा, बिजली कटते ही ठप पड़ा


Last Updated:

Rewa News: एमपी के रीवा में कई सरकारी कार्यालयों पर बिजली बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है. इसके चलते बिल न चुकाने पर कनेक्शन काट दिया जाता है. इसमें कर्मचारी गर्मी में बिना बिजली के काम करने को मजबूर हैं.

Zoom

आचार्य शिवकांत, 

Rewa News: 

रीवा शहर में सरकारी कार्यालयों के बिजली बिल बकाया होने का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है. नगर निगम, जनपद पंचायत कार्यालय और अन्य कई सरकारी विभागों के लाखों रुपये के बकाया बिजली बिल को लेकर विद्युत विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. खासकर जनपद पंचायत कार्यालय का 3 से 4 लाख रुपये का बिल अब तक जमा नहीं होने पर विभाग ने कार्यालय का कनेक्शन काट दिया है. इस कार्रवाई के बाद ऑफिस के कर्मचारी और यहां आने वाले लोग गर्मी में बिना पंखे और कूलर के काम करने को मजबूर हैं.

जनपद पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों ने स्थिति का सामना करने के लिए कागज को पंखा बनाकर हवा बनाने का प्रयास किया. विद्युत विभाग ने कई बार प्रशासन से बातचीत कर बिल जमा करने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर बिजली काटने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा. यह घटना न केवल कर्मचारियों के लिए असुविधाजनक साबित हुई है, बल्कि जनता के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है. लोग हैरान हैं कि एक सरकारी संस्था अपने बिल का भुगतान नहीं कर पाई, जिसके चलते इतनी बड़ी कार्रवाई करनी पड़ी.

बिजली कटने पर डेली कामों पर असर
बिजली कटने के कारण कार्यालय में डेली के काम भी प्रभावित हो रहे हैं और कर्मचारियों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले ने सरकारी विभागों की वित्तीय अनुशासनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसके अलावा रीवा नगर निगम पर लगभग 1.8 करोड़ रुपये का बकाया बिल है और अन्य सरकारी विभागों के बकाया बिलों को मिलाकर यह राशि लगभग 3.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. बिजली विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इन बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो इन विभागों पर भी कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी.

रीवा में वित्तीय अनुशासन की कमी और कर्मचारियों की मुश्किल हालात की पूरी तस्वीर सामने ला दी है. इससे यह भी पता चलता है कि सरकारी संस्थाओं की ऐसी हालत सीधे जनता पर असर डाल रही है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link