वनडे में बने 696 रन…भारत के सबसे बड़े रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड धवस्त

वनडे में बने 696 रन…भारत के सबसे बड़े रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड धवस्त


होमखेलक्रिकेट

वनडे में बने 696 रन…भारत के सबसे बड़े रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड धवस्त

Last Updated:

New Zealand Break World Record : न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने 179 रन की पारी खेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. महिला वनडे इतिहास में अब कीवी टीम के नाम सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. 347 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल किया.

Zoom

न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने 179 रन की पारी खेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला.

नई दिल्ली. धमाकेदार फॉर्म में चल रही कप्तान अमेलिया केर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहाड़ जैसे लक्ष्य को हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला.  न्यूजीलैंड ने बेसिन रिजर्व में खेले गए दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए 347 रन के बड़े लक्ष्य को दो विकेट से हासिल कर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. यह महिला वनडे इतिहास में हासिल किया गया अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है. पिछले साल भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 339 रन को हासिल करते हुए ये रिकॉर्ड बनाया था. इस मैच में कुल 696 रन बने. पहले साउथ अफ्रीका ने 346 रन बनाए और फिर न्यूजीलैंड ने 350 रन बना डाले.

केर ने सिर्फ 139 गेंद में नाबाद 179 रन की जबरदस्त पारी खेली. न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के 346/6 के विशाल स्कोर को दो गेंद बाकी रहते पार कर लिया. सुजी बेट्स के जल्दी आउट होने के बाद केर क्रीज पर आईं और पूरी पारी के दौरान रन रेट को नियंत्रण में रखा. इस दौरान उन्हें जॉर्जिया प्लिमर (23) के साथ 52 रन की साझेदारी और बाद में इसाबेला गेज़ (68) का साथ मिला.





Source link