MP में गजब कारनामा! 2016 में ही काटा कनेक्शन, फिर भी थमाया एक लाख से ज्यादा का बिल

MP में गजब कारनामा! 2016 में ही काटा कनेक्शन, फिर भी थमाया एक लाख से ज्यादा का बिल


Last Updated:

मध्य प्रदेश के कटनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गरीब मजदूर ने गरीबी रेखा के तहत कनेक्शन लिया था, लेकिन इसके बाद उसका एक लाख से ज्यादा रुपए का बिला आया है. ऐसे में पीड़ित बैजनाथ वासुदेव मानसिक रूप से काफी परेशान है. उसने बताया है कि कलेक्टर ने मामले की उचित जांच करवाने का आदेश दिया है.

Zoom

2016 में ही काटा कनेक्शन, फिर भी थमाया एक लाख से ज्यादा का बिल

Katni News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां एक गरीब मजदूर को 1 लाख 30 हजार रुपए से ज्यादा का बिजली बिल थमा दिया गया. जबकि उसके घर पर गरीबी रेखा का ही कनेक्शन है. बिजली विभाग के इस कारनामे से परेशान बैजनाथ वासुदेव अब अधिकारियों समेत जनसुनवाई के चक्कर काटने को मजबूर है.

जानकारी के मुताबिक स्लिमनाबाद क्षेत्र के ग्राम सलैया फाटक निवासी बैजनाथ वासुदेव के घर में केवल एक बत्ती का कनेक्शन था. इसके बावजूद बिजली विभाग ने उसे 1,30,423 रुपए का भारी-भरकम बिल भेज दिया. पीड़ित का कहना है कि वर्ष 2016 में ही उसका बिजली कनेक्शन विभाग द्वारा काट दिया गया था. उस समय संबंधित अधिकारी ने दस्तावेज लेकर कनेक्शन दोबारा जोड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन कनेक्शन फिर कभी चालू नहीं हुआ.

बिना बिजली उपयोग के ही आ गया इतना बिल
बैजनाथ वासुदेव का आरोप है कि बिना बिजली उपयोग के ही इतना बड़ा बिल थमा दिया गया है, जो पूरी तरह गलत है. जब वह मामले की शिकायत को लेकर बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों के पास पहुंचे, तो उसकी समस्या सुनने के बजाय उसे हर महीने 20 हजार रुपए की किस्त के हिसाब से रुपए भरने को कहा गया.

मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं बैजनाथ वासुदेव
पीड़ित बैजनाथ वासुदेव ने बताया कि वह गरीबी रेखा के अंतर्गत आता है और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है. ऐसे में इतनी बड़ी रकम चुकाना उसके लिए असंभव है. अचानक आए इस बिल ने पूरे परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान कर दिया है.

कलेक्टर कार्यालय में दर्ज करवाई शिकायत
फिलहाल बैजनाथ वासुदेव ने कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर कलेक्टर ने मामले की जांच कराने और उचित राहत दिलाने का आश्वासन दिया है. अब देखना होगा कि जांच के बाद पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं.



Source link