रतलाम रेल मंडल में संदीप शर्मा बने PRI: DRM ऑफिस में संभाला कार्यभार; पूर्व में इंदौर में थे पदस्थ – Ratlam News

रतलाम रेल मंडल में संदीप शर्मा बने PRI:  DRM ऑफिस में संभाला कार्यभार; पूर्व में इंदौर में थे पदस्थ – Ratlam News




पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय (DRM Office) के जनसंपर्क विभाग में बुधवार को संदीप शर्मा ने मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक (PRI) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। संदीप शर्मा इससे पूर्व जनसंपर्क कार्यालय इंदौर में मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। इसके अलावा वे चर्चगेट स्थित पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क कार्यालय में भी वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। गौरतलब है कि पूर्व मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय के प्रमोशन के बाद उनका स्थान खाली हो गया था। पदोन्नति के बाद वे पश्चिम रेलवे में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में इंदौर में पदस्थ हो गए हैं, जिसके चलते रतलाम DRM कार्यालय में PRI का पद रिक्त था।



Source link