मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। दलौदा थाना प्रभारी शुभम व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिनके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी और मुखबिर सूचना से मिली अहम सफलता जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसके बाद आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान नागेश्वर पिता रामेश्वर धोबी (27 वर्ष), निवासी पटेला थाना दलौदा, जिला मंदसौर के रूप में की है। उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
Source link