Last Updated:
LSG vs DC IPL 2026: ऋषभ पंत आईपीएल 2026 के पहले मैच में सिर्फ सात रन बनाकर आउट हो गए. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पंत नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े-खड़े अपना विकेट गंवा बैठे. एडन मार्करम से ओपनिंग स्लॉट छीनते हुए पंत ने इस सीजन के पहले मैच में खुद को सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रमोट किया था.
रन आउट होने के बाद ऋषभ पंत की निराशा
लखनऊ: ऋषभ पंत आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में बदकिस्मती से रन आउट हो गए. लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत एक अप्रैल की शाम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ओपनिंग करने आए थे. अपनी पुरानी टीम के खिलाफ जब वह नौ गेंद में सात रन बनाकर खेल रहे थे, तभी नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट हो गए. खब्बू विकेटकीपर बैटर के चेहरे पर निराशा साफ तौर पर झलक रही थी. इस तरह लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्टेडियम की लाल मिट्टी वाली पिच पर LSG की शुरुआत खराब रही.
कैसे रन आउट हुए ऋषभ पंत?
तीसरे ओवर में मीडियम पेसर मुकेश कुमार की फुल लेंथ गेंद पर मिचेल मार्श ने एक पंच लगाया, मुकेश कैच पकड़ना चाहते थे, लेकिन असफल रहे. इधर मिचेल मार्श को जीवनदान मिला, लेकिन उधर नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद ऋषभ पंत अनलकी साबित हुए क्योंकि अब ये ड्रॉप कैच रन आउट में तब्दील हो चुका था. गेंद मुकेश के दाहिने हाथ को छूते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई तब ऋषभ पंत क्रीज से बाहर थे.
An unfortunate run out for Rishabh Pant to begin the season 😮