Last Updated:
LSG vs DC Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से रखे गए 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया. दिल्ली की इस सीजन जीत से शुरुआत की है. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. लेकिन मिडिल ऑर्डर में समीर रिज्वी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाल लिया.
समीर रिजवी और स्टब्स ने दिलाई दिल्ली को जीत.
नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में जीत से आगाज किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके घर में जाकर दिल्ली ने 6 विकेट से हराया. दिल्ली की जीत के नायक समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स रहे जिन्होंने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को मुश्किल से निकालकर शानदा जीत दिलाई. दिल्ली की जीत के नायक रहे समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स . दोनों की शानदार पारियों के दम पर दिल्ली ने 142 रन के लक्ष्य को 17.1 ओवर में 4 विकेट नुकसान पर 145 रन बनाकर हासिल कर लिया. रिजवी ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए जबकि स्टब्स 32 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद लौटे.
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से रखे गए 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने ओपनर केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद दिल्ली के तीन और विकेट जल्दी जल्दी गिर गए जिसमें पथुम निसंका, नितीश राणा और कप्तान अक्षर पटेल के विकेट शामिल थे. इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया. राणा 15 रन बनाकर आउट हुए वहीं निसंका ने एक रन बनाया. अक्षर खाता भी नहीं खोल सके जबकि राहुल भी एक भी रन नहीं बना सके.
समीर रिजवी और स्टब्स ने दिलाई दिल्ली को जीत.
इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स टीम 141 रन पर सिमट गई. यह आईपीएल इतिहास में एलएसजी का पहली पारी में न्यूनतम स्कोर रहा. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 18.4 ओवरों में 141 रन पर ढेर हो गई. इससे पहले टीम ने आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के विरुद्ध बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 153/8 का स्कोर बनाया था. एलएसजी आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी थी, जबकि साल 2022 में इस टीम ने गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे.
साल 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ एलएसजी 8 विकेट गंवाकर 159 रन ही बना सकी थी. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एलएसजी को 19 के स्कोर पर कप्तान ऋषभ पंत (7) के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद मिचेल मार्श (35) ने एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन मार्करम (11) के आउट होने के बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए. आलम ये रहा कि महज 71 रन तक एलएसजी ने 5 विकेट खो दिए थे. यहां से अब्दुल समद ने मुकुल चौधरी के साथ छठे विकेट के लिए 34 रन, जबकि शाहबाज अहमद के साथ सातवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की.
समद 25 गेंदों में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शाहबाज अहमद 15 रन बनाकर नाबाद रहे. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट निकाले. 2 विकेट कुलदीप यादव ने हासिल किए, जबकि 1 विकेट कप्तान अक्षर पटेल के नाम रहा.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें