हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरनी के पास बुधवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले में तीन महिलाओं सहित आठ बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना उस समय हुई जब हरदा की मदीना कॉलोनी निवासी शेफ पिता फातिब खान की बारात खंडवा जिले के ग्राम पिपलानी जा रही थी। बारात में शामिल एक टवेरा वाहन में महिलाएं और बच्चे सवार थे। रास्ते में पोखरनी गांव के पास पेड़ की छांव देखकर गाड़ी रोकी गई, ताकि बच्चे शौच कर सकें। छत्ते से अचानक मधुमक्खियां भड़क गईं इसी दौरान पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से अचानक मधुमक्खियां भड़क गईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान वाहन चालक मौके से भाग गया, जबकि महिलाएं और बच्चे जान बचाकर इधर-उधर भागे। घायलों में चारुवा और मानपुरा क्षेत्र के लोग शामिल हैं। चारुवा निवासी शमीम बानो ने बताया कि वे बारात में शामिल थीं। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते एसएनसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार महिला एवं बाल वार्ड में किया जा रहा है। यह हुए हैं घायल…
आलिया (9), इकरा (11), अरसलान (7), अरमान (4), आदिश (7), मिजमा फातिमा (13), शबाना (23), सालिहा (30), साफेहा (21), अनाविया (6), कनिजा (28) शामिल हैं।
Source link