खजुराहो में राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड की बैठक: इसी महीने छतरपुर में खेती और खाने-पीने की चीजों के व्यापार की ट्रेनिंग होगी – khajuraho News

खजुराहो में राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड की बैठक:  इसी महीने छतरपुर में खेती और खाने-पीने की चीजों के व्यापार की ट्रेनिंग होगी – khajuraho News




खजुराहो में बुधवार को राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे सिंघी की मौजूदगी में व्यापारियों और अधिकारियों की बड़ी बैठक हुई। नगर पालिका परिषद के हॉल में हुई इस मीटिंग का मकसद व्यापारियों की समस्याओं को समझना और सरकार की नई नीतियों के बारे में जानकारी देना था। सुनील सिंघी ने व्यापारियों को बताया कि केंद्र सरकार ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ यानी व्यापार को आसान बनाने के लिए पुराने और बेकार हो चुके कानूनों को खत्म कर रही है। अब नया काम शुरू करने के लिए कागजी कार्रवाई और परमिशन लेना पहले से कहीं ज्यादा सरल होगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही जिला स्तर पर भी व्यापार कल्याण बोर्ड बनाए जाएंगे ताकि स्थानीय व्यापारियों की सुनवाई तेजी से हो सके। एमपी में भी बनेगा राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड एमपीआईडीसी के अधिकारी प्रतुल चंद सिन्हा ने बताया कि मध्य प्रदेश में भी नेशनल बोर्ड की तर्ज पर राज्य स्तर का बोर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आयोजित ‘इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ की तारीफ करते हुए कहा कि अब दूसरे राज्य भी इस मॉडल को अपना रहे हैं। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि इसी महीने छतरपुर में खेती और खाने-पीने की चीजों के व्यापार (फूड प्रोसेसिंग) से जुड़े लोगों के लिए एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा जाएगा। स्वच्छता और अतिक्रमण पर भी हुई चर्चा बैठक के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी में हुए सुधारों की तारीफ की और फर्नीचर के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर बनाने का सुझाव दिया। वहीं राजनगर एसडीएम विशा माधवानी ने व्यापारियों से अपील की कि वे सड़कों पर अतिक्रमण न करें और शहर को साफ-सुथरा रखने में प्रशासन का साथ दें। इस दौरान एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना के जरिए व्यापार को विदेशों तक ले जाने पर भी जोर दिया गया।



Source link