इटारसी शहर में बुधवार शाम सात बजे हनुमान प्रकटोत्सव के अवसर पर श्री स्वप्नेश्वर हनुमान धाम मंदिर समिति के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा शहर भक्तिमय रंग में सराबोर नजर आया। भगवा ध्वज और कलश यात्रा के साथ शुभारंभ शोभायात्रा का आगाज विधि-विधान से पूजन के बाद हुआ। यात्रा के अग्रभाग में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थीं, वहीं युवाओं की टोली हाथों में भगवा ध्वज थामे ‘जय जय बजरंग बली’ के जयकारे लगा रही थी। ढोल-धमाकों और डीजे पर बजते भक्ति गीतों ने वातावरण में जबरदस्त उत्साह भर दिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। इंदौर के कलाकारों ने दी प्रस्तुति शोभायात्रा जब जयस्तंभ चौक पहुंची, तो वहां भव्य आतिशबाजी की गई। आकर्षण का मुख्य केंद्र इंदौर से आए कलाकारों द्वारा दी गई विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियां रहीं। विशेष रूप से भगवान नृसिंह की वेशभूषा में सजी झांकी और स्वप्नेश्वर हनुमानजी के दिव्य स्वरूप को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही टिमरनी से आए नन्हे बालकों ने मलखंभ का साहसिक प्रदर्शन किया महाआरती के साथ हुआ समापन शोभायात्रा 8वीं लाइन, सराफा बाजार, नीम बाड़ा, जयस्तंभ चौक, आरएमएस चौक, स्टेट बैंक चौराहा और सूरजगंज होते हुए मालवीयगंज पहुंची। शहर के लगभग सभी प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों से गुजरती हुई श्री स्वप्नेश्वर हनुमान धाम मंदिर पहुंची। जहां भगवान की महाआरती और विशेष प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का गरिमामय समापन हुआ। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे और देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देखें तस्वीरें…
Source link