5वीं पास का स्कॉलर वाला दिमाग! 5 एकड़ खेत से छाप रहा 5 लाख, 10 लोगों का मालिक

5वीं पास का स्कॉलर वाला दिमाग! 5 एकड़ खेत से छाप रहा 5 लाख, 10 लोगों का मालिक


Last Updated:

Multicropping ke Fayde: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के किसान पुंडलिक महाजन ने 5 एकड़ जमीन में मल्टी क्रॉप फार्मिंग करके सालाना 5 लाख तक की कमाई कर मिसाल पेश की है. सिर्फ पांचवीं पास होने के बावजूद उन्होंने अपने अनुभव और नई तकनीकों से खेती को फायदे का सौदा बना दिया. चना, गेहूं, मक्का और सोयाबीन के साथ सब्जी की खेती कर वे सालभर कमाई करते हैं. उनकी कहानी छोटे किसानों के लिए प्रेरणा है जो कम जमीन में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं. जानिए कैसे सही प्लानिंग और मेहनत से खेती को सफल बिजनेस बनाया जा सकता है.

MP Farmer Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के बमबाड़ा गांव के रहने वाले पुंडलिक महाजन आज उन किसानों के लिए मिसाल बन गए हैं जो कम पढ़ाई को अपनी कमजोरी मान लेते हैं. पुंडलिक जी सिर्फ पांचवीं तक पढ़े हैं, लेकिन खेती में उनका अनुभव और समझ किसी एक्सपर्ट से कम नहीं है. उन्होंने अपने पिता और भाई से खेती सीखी और आज उसी खेती से लाखों की कमाई कर रहे हैं.

5 एकड़ में 3-4 फसलों का कमाल
पुंडलिक महाजन ने अपने 5 एकड़ खेत में चना, गेहूं, मक्का और सोयाबीन जैसी फसलें लगाई हैं. खास बात ये है कि वो सिर्फ एक फसल पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि एक साथ कई फसलें उगाकर रिस्क को भी कम करते हैं और कमाई भी बढ़ाते हैं. उनके मुताबिक, अच्छी क्वालिटी के बीज और सही समय पर देखभाल ही उनकी सफलता का सबसे बड़ा राज है.

सब्जियों से रोज की कमाई
पुंडलिक जी सिर्फ बड़ी फसलों तक सीमित नहीं हैं. वो इन फसलों के बीच-बीच में सब्जियां भी उगाते हैं. इससे उन्हें रोजाना आमदनी होती रहती है. यानी साल के अंत में बड़ी रकम के साथ-साथ हर दिन की छोटी कमाई भी जारी रहती है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाती है.

30 साल का अनुभव और नई सोच
पुंडलिक बताते हैं कि वो पिछले 30 सालों से खेती कर रहे हैं और समय के साथ उन्होंने अपनी खेती में कई बदलाव किए हैं. वो नियमित रूप से कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों से सलाह लेते हैं और उनके बताए अनुसार ही कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं. यही वजह है कि उनकी फसलें हमेशा बेहतर होती हैं और उत्पादन भी ज्यादा मिलता है.

कमाई के साथ रोजगार भी
आज पुंडलिक महाजन सालाना 4 से 5 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने गांव के 8 से 10 लोगों को रोजगार भी दिया है. उनका सपना है कि वो आगे भी खेती में नए-नए प्रयोग करके ज्यादा लोगों को काम दे सकें. इस कहानी से साफ है कि पढ़ाई कम हो या ज्यादा, अगर मेहनत और सही सोच हो तो कोई भी कामयाब हो सकता है. पुंडलिक महाजन ने ये साबित कर दिया कि खेती में भी दिमाग लगाकर अच्छी कमाई की जा सकती है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link