Last Updated:
LSG vs DC Sanjiv Goenka-Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. सीजन के पहले मैच में मिली हार के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी और अपने कप्तान ऋषभ पंत पर भरोसा जताने की बात कही है.
दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद LSG के मालिक और कप्तान के बीच गंभीर चर्चा हुई
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स की शुरुआत हार से हुई है. लखनऊ को उसके घर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट से हराया. 19वें सीजन में मिली हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और मालिक संजीव काफी निराश दिखे. मैच खत्म होने के बाद संजीव गोयनका कोच जस्टिन लैंगर और ऋषभ पंत के साथ गंभीर चर्चा करते हुए दिखे. इस दौरान पंत के चेहरे पर जो भाव था उससे ऐसा लग रहा था कि संजीव गोयनका टीम के प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं है.
ऐसे में इंटरनेट पर एक बार फिर से ये चर्चा होने लगी है कि संजीव गोयनका ने साल 2024 में जो केएल राहुल के साथ जो किया था क्या वैसा ही पंत के साथ हुआ है. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से ये दावा नहीं किया जा सकता है कि संजीव गोयनका ऋषभ पंत को डांट रहे हैं, लेकिन इतना जरूर है कि लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक टीम की शुरुआत से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं.
सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लनखऊ को मिली हार के बाद संजीव गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अभी लंबा सीजन बचा है और ऐसे पल कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा हैं. मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे. हमारे फैंस को आज एकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, हम और भी मजबूत होकर लौटेंगे.”
This is a long season, and moments like these are part of building something meaningful. I have full confidence in our captain and the team to respond with strength. To our fans, thank you for your support at Ekana today, we will come back stronger. The story of @LucknowIPL this… pic.twitter.com/iQvN8u4g1d
मैच में लखनऊ की बल्लेबाजी रही खराब
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 141 रन का स्कोर खड़ा किया था. कप्तान पंत टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे थे, लेकिन वह फेल हो गए. लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा मिचेल मार्श ने 35 और अब्दुल समद ने 36 रनों का योगदान दिया. दिल्ली के लिए गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने कमाल का खेल दिखाते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किया.
वहीं दिल्ली की बल्लेबाजी बात करें तो उसकी शुरुआत भी बहुत ही खराब रही थी. पारी की पहली गेंद पर केएल राहुल आउट हो गए थे. इसके बाद देखते ही देखते पाथुम निसंका, अक्षर पटेल और नीतीश राणा भी चलते बने, लेकिन मिडिल ऑर्डर में समीर रिज्वी और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर पारी को संभाला और दिल्ली को 17.1 ओवर में जीत दिलाई.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें